पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
कानपुर। पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व एवं त्योहारों की तैयारियों, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, जनसुनवाई/ई-साक्ष्य/ई-सम्मन की प्रगति, सी.सी.टी.एन.एस. में 60/90 दिवस से लंबित विवेचनाओं की स्थिति, यक्ष ऐप पर डाटा फीडिंग, जी.एस.टी. टैक्स चोरी से संबंधित प्रकरणों की विवेचना की प्रगति, एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-ई/68-एफ, पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही एवं ऑपरेशन दहन अभियान की समीक्षा की गई। इसके साथ ही Zero Fatality District अभियान के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी रणनीति, बजट व्यय की अद्यतन स्थिति, नवीन न्याय संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रस्तावित 16 हजार टैबलेट के क्रय की प्रगति, मा. सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के आदेशों के अनुपालन में प्रदेश के थानों में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन की स्थिति, 60 हजार प्रशिक्षु आरक्षियों के भौतिक व्यवस्थापन, प्रशिक्षण एवं तैनाती से संबंधित व्यवस्थाओं तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। समीक्षा गोष्ठी के दौरान ADG Zone Kanpur आलोक सिंह द्वारा जोन के अंतर्गत जनपदों में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, विभिन्न अभियानों की प्रगति तथा शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुपालन में की जा रही कार्यवाहियों तथा जोन स्तर पर किए जा रहे समन्वित प्रयासों की जानकारी से अवगत कराया गया।
रिपोर्ट - पंकज गुप्ता