logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मथुरा के जिलाधिकारी कार्यालय से इंसानियत की एक भावुक तस्वीर सामने आई है

मथुरा के जिलाधिकारी कार्यालय से इंसानियत की एक भावुक तस्वीर सामने आई है। 112 साल की बुजुर्ग रम्भुली देवी जब कांपते कदमों से पेंशन की गुहार लेकर डीएम कार्यालय पहुंचीं, तो जिलाधिकारी सीपी सिंह ने औपचारिकताओं को दरकिनार कर उन्हें अपने पास बैठाया।
डीएम ने न सिर्फ अम्मा की पूरी बात ध्यान से सुनी, बल्कि स्नेह से अपने हाथों से उन्हें चॉकलेट भी खिलाई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तुरंत निर्देश देते हुए कहा कि रम्भुली देवी की पेंशन तीन दिन के भीतर शुरू की जाए।
दलित परिवार से आने वाली बुजुर्ग महिला लंबे समय से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही थीं। डीएम ने भरोसा दिलाया कि अब उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा और प्रशासन उनकी मदद के लिए खड़ा है।
जिलाधिकारी के इस मानवीय व्यवहार की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लोग प्रशासन की संवेदनशीलता की मिसाल बता रहे हैं।

#पत्रकारआमिरमहफूजखान

5
225 views

Comment