logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सही निवेश और बचत ज़रूरी है

हर नई पीढ़ी अपनी पूर्व पीढ़ी से बेहतर जीवन जीने की इच्छा रखती है और यह शाश्वत सत्य है। यही वजह है कि जहाँ युवा अपने जीवन को संवारने के लिए नए मंत्र गढ़ते हैं, वहीं बड़े उन्हें अनुभवजन्य जीवनसूत्रों का कोष सौंपने का प्रयास करते रहते हैं। हालांकि, बदलाव सदा का नियम रहा है, फिर भी एक सत्य कभी नहीं बदला - वो है सुरक्षित भविष्य के निर्माण की जुगत। हर पीढ़ी चाहती है कि उसका कल किसी तरह की किल्लत न झेले। इससे जुड़ी एक सीख है, सुरक्षित भविष्य बनाने में दो तरह की राशियों का समझदारी से इस्तेमाल करने का हुनर समझना, वो भी यथाशीघ्र। पहली राशि है, आय और दूसरी, समय। आज की पीढ़ी के लोग बहुत कम उम्र में अच्छी तनख्वाहें पाने लगते हैं, जिसका व्यय वे आमूल जीवनशैली को सुधारने में करते हैं। उन्हें घर के बड़े ही नहीं, वित्त विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि अपनी आमदनी को सही ढंग से बचाएं और निवेश करें। आज धन को बढ़ाने के इतने ज़रिए मौजूद हैं कि युवा चाहें, तो अपने लिए बहुत कम वर्षों में ही अच्छा-खासा कोष बना सकते हैं। दूसरी राशि है, समय, जिसका सदुपयोग जीवन को संवारने और निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने में मददगार होगा।
युवावस्था में सेहत और पोषण को समय देकर धन बचा सकते हैं। और धन के सही निवेश से बढ़ती आय में ज़रूरत हो, तो अपने लिए मदद हासिल कर सकते हैं।

4
276 views

Comment