राजपुर क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए राहत, हैंडपंप से मिल रहा स्वच्छ पानी
मध्य प्रदेश के राजपुर क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मेन मार्ग, मुगलासरी के पास लगाए गए हैंडपंप से आसपास के लोगों को स्वच्छ पानी मिलने लगा है। लंबे समय से इस इलाके में पानी की समस्या बनी हुई थी, जिसके कारण ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था।
अब इस हैंडपंप के चालू होने से आसपास के किसानों और राहगीरों को भी काफी सुविधा मिल रही है। खेतों के पास स्थित यह हैंडपंप स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। सुबह के समय कई ग्रामीण यहां से पीने का पानी भरते हुए देखे गए।
ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण सुविधाएँ गांव के विकास में बड़ा योगदान देती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में और भी पानी की व्यवस्थाएं की जाएं ताकि भविष्य में पानी की कमी न हो।
स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए संबंधित विभाग और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
रिपोर्ट – सुनील, राजपुर