जिले के डीएम अनुनय झा ने बताया कि अफवाहों पर ध्यान न दें समस्त ईंधन पर्याप्त
कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी
हरदोई। डीएम अनुनय झा ने जिले के समस्त ऑयल कम्पनी के सेल्स अफसर्स,प्रतिनिधियों के साथ जनपद हरदोई में पेट्रोलियम उत्पादों-डीजल, पेट्रोल, एल०पी०जी०, सी०एन०जी० आदि की उपलब्धता को लेकर समीक्षा की।प्रतिनिधियों ने बताया कि पर्याप्त उपलब्धता है।एल०पी०जी० की रिफिल की बुकिंग का समय न्यूनतम 21 दिन नियत था, उसे सभी जगह न्यूनतम 25 दिन की अवधि कर दी गई है।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*