logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मसूदा के उपजिला चिकित्सालय में मात्र चार डॉक्टर के भरोसे, जनप्रतिनिधि के ओचक निरीक्षण में भी इति श्री

संवाददाता राकेश जीनगर
मसूदा। कस्बे में स्थित उपजिला अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में 22 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 4 डॉक्टर ही कार्यरत हैं, जिसके चलते गंभीर मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है।

लगभग दो साल पहले कस्बेवासियों की मांग पर राज्य सरकार ने मसूदा के सीएचसी को उपजिला अस्पताल में क्रमोन्नत किया था। इससे क्षेत्र के लोगों को मसूदा में ही उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी, खासकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से ब्यावर और अजमेर जाने की जरूरत कम होने की आशा थी।

हालांकि, दो साल बीत जाने के बाद भी अस्पताल सिर्फ चार डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है। उल्लेखनीय है कि सीएचसी के रूप में भी यहां 5 से 7 डॉक्टर तैनात रहते थे। वर्तमान में, एक्सपर्ट्स सहित कुल 22 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 15 पदस्थापित हैं, लेकिन वास्तव में केवल 4 डॉक्टर ही काम कर रहे हैं। वहीं कई बार जनप्रतिनिधि औचक निरीक्षण कर इति श्री कर रहे हैं।

*प्रशासन को किया गया अवगत*

पीएमओ लखेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर करीब एक सप्ताह पहले ही स्थानीय विधायक, डीसीएमओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे से मिलने वाले निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दो डॉक्टर दिन में आउटडोर सेवाएं देख रहे हैं और एक डॉक्टर रात की ड्यूटी पर तैनात है, जिससे किसी तरह व्यवस्थाएं चलाने का प्रयास किया जा रहा है।

76
3954 views

Comment