logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिपोर्टर आशीष कुमार, पसराहा स्टेशन पर उचक्के ने महिला के गले छीन लिया 1,5 लाख का मंगलसूत्र पलक झपकते ही फरार हो गया।

पसराहा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक सनसनीखेज छिनैती की वारदात सामने आई है। ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक शातिर उचक्के ने एक महिला के गले से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और चकमा देकर फरार हो गया।

पीड़ित महिला की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के मद्यतपुर निवासी सतीश सिंह की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुन्नी देवी रविवार को अपने एक रिश्तेदार के घर आयोजित भोज में शामिल होने गई थीं। मंगलवार को जब वह वापस अपने घर लौटने के लिए परिजनों के साथ पसराहा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ रही थीं, तभी घात लगाए अपराधी ने हमला बोला।

पीड़िता ने बताया कि मंगलसूत्र में तीन सोने के लॉकेट लगे थे, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है। उचक्के ने इतनी तेजी से मंगलसूत्र खींचा कि जब तक परिजन कुछ समझ पाते या उसे पकड़ते, वह नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास बोगी से उतरकर रफूचक्कर हो गया। स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कीमती गहना छिन जाने के गम में महिला का रो-रोकर बुरा हाल था।

इस मामले में बिहपुर रेल थाना अध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि फिलहाल पुलिस को इस घटना के संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पीड़िता की ओर से आवेदन मिलता है, पुलिस मामले की छानबीन और अपराधी की पहचान के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू करेगी।

24
1191 views

Comment