गोंडा (यूपी) – पैसों की भूख में चौकी प्रभारी बना जल्लाद
गोंडा (यूपी) – पैसों की भूख में चौकी प्रभारी बना जल्लाद, झोपड़ी में रहने वाले गरीब व्यक्ति को दर्जीकुंआ चौकी प्रभारी सुनील कुमार पाल ने कोर्ट का फर्जी समन दिखाकर जेल भेजनें की धमकी देकर मांगे 15000 रूपये, नहीं देने पर चौकी प्रभारी ने पीड़ित को रातभर थाने में बैठाया
फिर सुबह पीड़ित की पत्नी ने कान के भाले गिरवी रखकर दरोगा को 15000 रूपये दिए और अपने पति को छुड़ाया
पीड़ित चौकी से छूटने के बाद सीधा पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल के पास पहुंचा और रोते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की, जिसके बाद कप्तान साहब ने मामले की गंभीरता को देख तत्काल ही चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया एवं पीड़ित के पूरे पैसे वापस करा दिए
एक चंबल के डकैत थे रामबाबू गडरिया जो लूट का पैसा गरीबों में बांट देते थे, एक ये महाशय है जो गरीबों को ही लूट रहे
पत्रकार आमिर महफूज खान
Aima media reporter