लालसोट में भवानी पूजन के साथ शुरू किया रियाजः कई जिलों की गायन मंडलियां भी करेंगी शिरकत
हेला ख्याल दंगल की तैयारियों से बना सांस्कृतिक माहौल
लालसोट
गणगौर पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले करीब पौने तीन सौ वर्ष पुराने ऐतिहासिक हेला ख्याल संगीत दंगल की तैयारियां तेज हो गई है। आयोजन समिति का गठन होने के बाद अब स्थानीय गायन मंडलियों ने रियाज शुरू कर दिया है और शहर में दंगल को लेकर सांस्कृतिक माहौल बन गया है।
लक्ष्मीनाथ मंडल, सैनी मंडल, पारख मंडल, महाकाली मंडल, गणेश मंडल और शिव मंडल के कलाकार भवानी पूजन के साथ ख्याल रचनाओं का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित दंगल में हर वर्ष सवाई माधोपुर और करौली जिलों से भी कई गायन मंडलियां भाग लेने आती है, जिन्हें आमंत्रित करने के लिए समिति के पदाधिकारी जल्द उनके गांवों में पहुंचेंगे। ही नगर परिषद और आमजन के सहयोग से होने वाले इस आयोजन के लिए दंगल समिति के अध्यक्ष सीएम सुकारियां सहित कार्यकर्ताओं ने आर्थिक सहयोग जुटाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। साथ ही गणगौर माता की सवारी को और अधिक भव्य बनाने की तैयारियां भी की जा रही हैं