सातवीं बार वैष्णो देवी पदयात्रा पर निकले विक्रम जागा
लालसोट
उपखंड के टोडाठेकला गांव निवासी विक्रम जागा मंगलवार सुबह जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के लिए पदयात्रा पर रवाना हुए। पूजा-अर्चना के बाद यात्रा शुरू करते हुए वे दोपहर में शहर के घाटा बालाजी मंदिर पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। घाटा बालाजी मंदिर पर नगर परिषद आयुक्त नवरत्न शर्मा, समाजसेवी सोनू बिनोरी और वरिष्ठ लेखाकार अरविंद गुप्ता ने ध्वजा उठाकर पदयात्री का सम्मान किया। इस दौरान गिर्राज भरतड़ा, गणेश शर्मा, गोपाल माली आदि मौजूद रहे। विक्रम जागा ने बताया कि यह उनकी सातवीं पदयात्रा है और हर बार की तरह इस बार भी वे नंगे पैर यात्रा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा करीब 41 दिनों में पूरी होगी।