सावित्री बाई फुले के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
लालसोट
सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर मंगलवार को शहर के गौरव पथ बायपास स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार और समानता के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
समिति के सचिव राजेश सैनी मालवाला ने बताया कि कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फूले सेवा समिति के अध्यक्ष किशनलाल सैनी, उपाध्यक्ष हरकेश सैनी, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार माली, सहसचिव गिर्राज प्रसाद सैनी, महासभा चौरासी के सभापति डॉ. रामनारायण सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद सैनी कंछला, श्रवण जी सैनी धाकड़या, पूर्व प्रधान सावित्री सैनी, मुकेश बगड़ी, पदम फड़कल्या, कांजीलाल सैनी, जयप्रकाश सैनी, हंसराज सैनी, कमलेश बंजारा, मदन सैनी, चौथमल जेतपुरिया, रामजीलाल रूपपुरा, मुकेश अमावर, नाथूलाल राजोली सहित कई लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।