logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डिगो में ब्याई माता मेला आज

लालसोट

डिगो गांव स्थित ब्याई माता मंदिर में बुधवार को मेले का आयोजन होगा। मेला समिति और ग्राम पंचायत की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्राम पंचायत प्रशासक मंजू कंवर ने बताया कि मेले में आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचकर माता के दर्शन करेंगे। आकर्षक झांकी सजाई जाएगी, वहीं रात्रि में भक्ति सत्संग और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही कुश्ती दंगल का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें कई जिलों के नामी पहलवान भाग लेंगे। दंगल की अंतिम कुश्ती के लिए 2100 रुपए का पुरस्कार रखा गया है। इसके अलावा मेले में नाल उठाने, ऊंट दौड़, घुड़दौड़, कन्हैया व रसिया दंगल जैसे कार्यक्रम भी होंगे। श्रद्धालुओं व दुकानदारों के लिए पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

1
0 views

Comment