logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नारी शक्ति का उत्सव: हर क्षेत्र में अग्रणी महिलाएँ"महिला दिवस मनाया

उदयपुर/उदयपुर जिले के नयागांव पंचायत समिति के ग्राम पंचायत असारीवाडा में अर्पण सेवा संस्थान एवं एस.बी.आई. फाउंडेशन द्वारा संचालित ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान, अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस तरह के कार्यक्रम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला अधिकारों के बारे मै जागरूकता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लेगिंक समानता को बढ़ावा देना और महिला को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओ के योगदान को सम्मानित करना है।
अर्पण सेवा संस्थान के परियोजना प्रबंधक मुकेश मीणा ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाना तथा उनके अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में मंच संचालन आजीविका एक्सपर्ट प्रकाश सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जागरूकता रैली, संवाद सत्र, खेल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नयागॉव मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा,ने महिलाओं की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में लक्ष्मी मेडम हेड कांस्टेबल पुलिस थाना पहाड़ा, पटवारी सुनीता रावल, आंगनवाड़ी कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ, संस्थान के सभी परियोजना कर्मचारी उपस्थित रहे।

1
56 views

Comment