logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एलपीजी गैस के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी पर जनता में आक्रोश

घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी होने से आम जनता में नाराज़गी देखने को मिल रही है। बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
लोगों का कहना है कि पहले से ही खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़े हुए हैं, ऐसे में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से घर चलाना और मुश्किल हो गया है। कई उपभोक्ताओं ने सरकार से गैस के दाम कम करने और आम लोगों को राहत देने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह लगातार कीमतें बढ़ती रहीं तो गरीब और मध्यम वर्ग के लिए रसोई चलाना भारी पड़ जाएगा। जनता ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने और गैस के दामों में राहत देने की अपील की है।

गोविंद कुमार
प्रतापगढ़

11
608 views

Comment