logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पासपोर्ट पोस्टल ऑफिस में करेंगे सायनाइड गैस से IED ब्लास्ट': झालावाड़ में हड़कंप, पाकिस्तान से क्या कनेक्शन?

Jhalawar Post Office Bomb Threat: झालावाड़ के बस स्टैंड स्थित अधीक्षक डाकघर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चला, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धमकी भरे पत्र में पाकिस्तान और आईएसआई का भी जिक्र किया गया है।

झालावाड़ शहर के बस स्टैंड स्थित अधीक्षक डाकघर में उस समय हड़कंप मच गया जब ईमेल के माध्यम से राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। धमकी की खबर मिलते ही डाकघर परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं।
पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संभाली मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मौके पर कोतवाली थाना पुलिस, डीएसटी टीम और बम निरोधक दस्ता पहुंचा। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य डाकघर भवन को तत्काल खाली करवाया गया तथा कर्मचारियों और वहां मौजूद आम लोगों को बाहर निकाल दिया गया।

इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। इस दौरान डाकघर की अलमारियों, कंप्यूटर, रैक, फाइलों और अन्य सभी सामान की बारीकी से जांच की गई। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस ने सर्च अभियान जारी रखा।

Aima media jhalawar

8
639 views

Comment