logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंजीयन व्यवस्था को सहज और सुगम बनाने हेतु जिले में 63 पंजीयन केंद्र निर्धारित

(कृषि कल्याण वर्ष 2026)

जिले में अभी तक 10171 गेहूं, 336 चना और 6977 किसानों ने सरसों के पंजीयन कराए

पंजीयन व्यवस्था को सहज और सुगम बनाने हेतु जिले में 63 पंजीयन केन्द्र निर्धारित

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर 20 मार्च तक सरसों के पंजीयन किए जायेंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर जिले में निर्धारित स्थानों पर 63 पंजीयन केन्द्र बनाए गए है। इन पंजीयन केन्द्रों पर पर्याप्त स्टाफ तैनात किया गया है। कृषक अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर अपना सरसों का पंजीयन निःशुल्क करा सकते है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अभी तक सरसों के लिए 6977, चना के लिए 336 और गेहूं के लिए 10171 किसानों ने पंजीयन कराए है। इसके अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन, लोक सेवा केंद्र एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर भी पंजीयन कराया जा सकता है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #agriculture Department of Agriculture, Madhya Pradesh

20
690 views

Comment