logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रतापगढ़ : कोर्ट में हंगामा, कैदी हुआ घायल

प्रतापगढ़ जिला न्यायालय में उस समय हंगामा मच गया जब पेशी के लिए लाए गए एक कैदी को लॉकअप में तलाशी के दौरान चोट लग गई। जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी जब सेशन लॉकअप में कैदी की तलाशी ले रहे थे, तभी कैदी अचानक भड़क गया।
गुस्से में आकर कैदी ने अपना चेहरा लॉकअप के लोहे के दरवाजे और दीवार से टकरा लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि घायल कैदी मोहम्मद हलीम है, जो हत्या के एक मामले में पिछले लगभग 10 वर्षों से जेल में बंद है और पेशी के लिए अदालत लाया गया था। घटना के बाद उसके परिजनों ने न्यायालय परिसर में हंगामा करते हुए पुलिस पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया।
मामले को लेकर कुछ समय तक कोर्ट परिसर में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। घायल कैदी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

गोविंद कुमार
प्रतापगढ़

8
1152 views

Comment