logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्री संगीता मदान के मार्गदर्शन में 14 मार्च 2026 को न्यायालय परिसर जिला मुख्यालय मुरैना, तहसील विधिक सेवा समिति अम्बाह, जौरा और सबलगढ में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दीवानी प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण से संबंधित प्रकरण, बैंको के प्रकरण, विद्युत प्रकरण एवं राजीनामा योग्य दाण्डिक लंबित प्रकरणों तथा प्रीलिटिगेशन प्रकरणों आदि का निराकरण पक्षकारों की पारस्परिक सहमति से राजीनामा के माध्यम से किया जाएगा।
नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्रीमती संगीता मदान की अध्यक्षता में एडीआर भवन जिला न्यायालय परिसर मुरैना में बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक एवं बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं तथा आवेदक के अधिवक्ताओं के साथ क्लेम प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण कराया। बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मुरैना श्री विनय कुमार भारद्वाज, श्री चन्द्रशेखर जायसवाल, श्री कमलेश साहू, न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीष शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी मुरैना श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया एवं बीमा कंपनी आवेदक के अधिवक्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
आमजन से अपील है कि 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में आपसी राजीनामा के माध्यम से अपने अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करा कर लाभ प्राप्त करें।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh

43
1572 views

Comment