वरिष्ठजनों के लिए संवेदीकरण और जागरूकता कार्यक्रम 11 मार्च एवं 13 मार्च को
वरिष्ठजनों के लिए संवेदीकरण और जागरूकता कार्यक्रम 11 मार्च एवं 13 मार्च को
आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के आदेशानुसार जिले में संचालित वृद्धाश्रमों में भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजनान्तर्गत वरिष्ठजनों के लिए विभिन्न योजनाऐं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जाना है।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा ने बताया कि माता-पिता भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 धारा 32 (1) में उल्लेखित अधिकारों से जन-जागरूक करने के लिए संवेदीकरण और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 11 मार्च एवं 13 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे किया जाना है। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले हितग्रहियों के आधार नंबर एवं मोबाइल नबंर की जानकारी भी प्राप्त की जाये।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh