logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला मुख्यालय पर कलेक्टर ने 199 आवेदनकर्ताओं को सुना

प्राप्त आवेदनों का अधिकारी त्वरित निराकरण करें, जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों को कलेक्टर ने वाट्सएप से अधिकारियों को भेजे

जिला मुख्यालय पर कलेक्टर ने 199 आवेदनकर्ताओं को सुना

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुरैना में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 199 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनकर्ताओं के आवेदनों को कलेक्टर ने तत्काल वाट्सएप से निराकरण करने वाले अधिकारियों को भेजे और कहा कि समस्या का त्वरित निराकरण करें।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, एसडीएम श्री बीएस कुशवाह, डिप्टी कलेक्टर श्री भरत कुमार, श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा, श्री उमेश अवस्थी सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
मंगलवार, 10 मार्च को आयोजित जनसुनवाई में मुख्यतः राजस्व, भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को चिन्हित करते हुए उन्होंने स्वंय वाट््सएप से भेजे और आवेदन को ई-गर्वेनेंस के माध्यम से भी भेजने के निर्देश श्री मनीष शर्मा को दिये। कलेक्टर ने लगभग आधा सैकड़ा आवेदनों को टीएल मार्क भी किया, जिसमें निराकरण की समयावधि भी अंकित की गई।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

34
1098 views

Comment