कोल्हुई गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर को लेकर मची अफरा-तफरी ⛽ ⛽
महाराजगंज जिले के Kolhui क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। कई लोग देर रात और भोर से ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हो गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घंटों इंतजार करने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। भीड़ अधिक होने के कारण धक्का-मुक्की की भी स्थिति देखने को मिली।
बताया जा रहा है कि गैस की कमी और अफवाहों के कारण लोग अतिरिक्त सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। कई उपभोक्ता सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हो रहे
प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस का पर्याप्त भंडार है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। फिर भी जमीनी स्तर पर गैस एजेंसियों पर भीड़ कम नहीं हो रही है।