logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यज्ञपुर नाम के विरोध में ग्रामीणों और जहाजपुर के लोगों ने सौंपा ज्ञापन


जहाजपुर। जहाजपुर का नाम बदलकर यज्ञपुर करने के प्रस्ताव को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में जहाजपुर तहसील के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर नाम परिवर्तन का विरोध जताया।
ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में जहाजपुर के एक स्थानीय युवक द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से भी लोगों में नाराजगी है। पोस्ट में आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को “पड़ोसी” बताया गया, जिस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जहाजपुर तहसील के गांव और शहर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र के विधायक भी गांवों की जनता के वोटों से ही चुने जाते हैं। ऐसे में गांव के लोगों को “पड़ोसी” कहना उचित नहीं है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जहाजपुर का ऐतिहासिक नाम बरकरार रखा जाए और किसी भी निर्णय से पहले क्षेत्र की जनता की भावना का सम्मान किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर भी जिम्मेदारी के साथ पोस्ट करने की अपील की गई है, ताकि क्षेत्र में आपसी सौहार्द बना रहे।

24
301 views

Comment