logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घरेलू गैस की किल्लत और काला बाजारी से उपभोक्ता त्रस्त

क्षेत्र में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत से उपभोक्ता परेशान ।।
कौंधियारा और करछना क्षेत्र के स्थानीय गैस एजेंसियों पर कई दिनों से गैस समाप्त बताई जा रही है। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को यह कहकर वापस लौटा दिया जाता है कि गैस की गाड़ियां नहीं आ रही हैं।
इधर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें भी तेजी से सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर गैस खत्म बताकर आम लोगों को टाल दिया जाता है, जबकि कुछ लोगों को अधिक कीमत लेकर ब्लैक में सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाते हैं।
गैस की इस कृत्रिम कमी के कारण आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों के सामने खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर गैस की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए और नियमित रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

43
702 views

Comment