logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्थानीय थाना क्षेत्र मड़िहान में अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, बेलाही के मुनीम की मौके पर दर्दनाक मौत


अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, बेलाही के मुनीम की मौके पर दर्दनाक मौत
खबर:
मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र मड़िहान के ग्राम सभा बेलाही निवासी एक मुनीम की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बाइक से कहीं जा रहे थे।
जैसे ही वह गोपालपुर जुड़ियां ग्राम सभा के पास पहुंचे, उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के लाइन खंभे के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मुनीम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

19
953 views

Comment