बिजली विभाग द्वारा की गई कुर्की की कार्यवाही 2 मोटर साइकिल जप्त
बिजली विभाग द्वारा की गई कुर्की की कार्यवाही 2 मोटर साइकिल जप्त
//सिंग्रामपुर // मार्च का माह आते ही विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राजस्व वसूली अभियान तेज कर दिया जिसमें अधीक्षण अभियंता अमित चौहान एवं कार्यपालन अभियंता एम एल साहू के निर्देशन में वितरण केंद्र जबेरा के प्रभारी महेश कुमार महतो के द्वारा ग्राम कोड़ाकला में इंद्रकुमार राय का 22470 रूपये की विद्युत बिल बकाया राशि होने पर एवं ग्राम बनिया में मंगल सिंह/ कारण सिंह के विद्युत बिल की बकाया राशि 43000 रुपए होने पर कुर्की की कार्यवाही करते हुए एक एक मोटर साइकिल जप्त की गई । राजस्व वसूली के अंतर्गत ही 27 नंबर विद्युत कनेक्शन पोल से काटकर सर्विस लाइन जप्त किए एवं 05 नंबर बड़े बकायादारों के बैंक अकाउंट्स में होल्ड भी लगाया गया ।
विभाग ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यह अभियान तेज कर दिया है। गली-गली और गांव-गांव में अनाउंसमेंट के माध्यम से उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
सहायक अभियंता बोले- समय पर बिजली बिल जमा करें
कनिष्ठ अभियंता महेश कुमार महतो ने बताया कि विद्युत वितरण केंद्र जबेरा में लगभग 16000 उपभोक्ता है जिन पर लगभग आठ करोड़ पांच लाख रूपये की बकाया राशि है । बकायादारों पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल जमा करें। उन्होंने कहा कि बिजली की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है। साथ ही उपभोक्ताओं का दायित्व है कि वे समय पर भुगतान कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं।
राजस्व वसूली में कनिष्ठ अभियंता महेश कुमार महतो महेंद्र यादव (भूरा मिस्त्री) ,द्वारका पटेल , आशिक खान , रवि पटेल , सचिन रैकवार , कौशलेंद्र सिंह (हल्के) , नारायण रजक की मुख्य भूमिका रही ।