logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जप-तप के साथ मनाया प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. का 67वाँ जन्मदिवस।


राजगढ़। आचार्य पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के सुशिष्य, धर्मदास गणनायक एवं आगम विशारद प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. का 67वाँ जन्मदिवस मंगलवार, 10 मार्च 2026 को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर प्रातः 8:30 से 9:30 बजे महावीर स्थानक भवन में जप-तप-त्याग की भावना के साथ नवकार महामंत्र जाप एवं गुरु जिनेन्द्र चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रावक-श्राविकाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
इस दौरान स्वाध्याय संतोष जी बुरड़ द्वारा गुरु गुणगान करते हुए प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनि म.सा. के जीवन, तपस्या एवं धर्म प्रभावना पर प्रकाश डाला गया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रभावना के लाभार्थी श्री बाबूलाल जी मूणत परिवार एवं श्रीमती शांतिबाई-तेजमल जी डोसी परिवार रहे।
यह जानकारी संघ के हितेश वागरेचा, राजगढ़

0
56 views

Comment