महात्मा गांधी स्मारक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्तदिवसीय विशेष शिविर*
कल दिनाँक 09/03/2026 को महात्मा गांधी स्मारक महाविद्यालय कूरेभार सुलतानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ० सलिल श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर डॉ० सलिल श्रीवास्तव ने छात्राओं को जीवन जीने की व्यवहारिक विधियों से परिचित कराया और अनुशासन में रहकर अपने व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रेरित किया। सुलतानपुर के व्याख्यात समाजसेवी श्री अनिल श्रीवास्तव ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
महाविद्यालय प्रबन्धक श्री अजय दूबे जी ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी और मोबाइल के दुरुपयोग के प्रति सचेत किया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ० अर्मला गण्डेय जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत परिचय कराया।
इस अवसर पर दीपम उपाध्याय, सतेन्द्र मिश्र, देवराज उपाध्याय, जयप्रकाश, रामकुमार कनिष, अमन पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।