मानदेय भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों का भिटौरा ब्लॉक में धरना प्रदर्शन
हुसैनगंज, फतेहपुर
मानदेय भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों का भिटौरा ब्लॉक में धरना प्रदर्शन
कई महीनों से मानदेय न मिलने पर मनरेगा कार्य का बहिष्कार
खंड विकास अधिकारी शकील अहमद को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर जनपद में लंबे समय से मानदेय भुगतान न होने से नाराज रोजगार सेवकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और तकनीकी सहायकों ने मंगलवार को भिटौरा ब्लॉक मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
धरने के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी शकील अहमद को ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों का कहना है कि उन्हें पिछले कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन कर रहे रोजगार सेवकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे मनरेगा से जुड़े कार्यों का बहिष्कार जारी रखेंगे।
धरना प्रदर्शन में रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार लोहारी, अशोक सिंह, जीतू पटेल, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, राधेश कुमार, संजय, धीरज कुमार तिवारी, महेश, अनिल बाजपेई, पन्नालाल सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक और मनरेगा कर्मी मौजूद रहे।