logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाजसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान – अजमेर सिंह पाल आईटीआई प्रबंधन समिति में प्रतिनिधि नियुक्त

शिवपुरी। समाजसेवा और दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद (कार्य क्षेत्र – संपूर्ण भारत) के राष्ट्रीय सचिव अजमेर सिंह पाल को एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। जिला शिवपुरी की तहसील पोहरी के कांग्रेस विधायक माननीय श्री कैलाश कुशवाहा द्वारा उन्हें विधानसभा क्षेत्र 24 पोहरी की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) प्रबंधन समिति में प्रतिनिधि पद पर नियुक्त किया गया है।
अजमेर सिंह पाल लंबे समय से समाजहित और विशेष रूप से दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनकी सकारात्मक सोच, ऊर्जा और सेवा भावना को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें प्रदान की गई है।

यह नियुक्ति उनके सामाजिक योगदान और समर्पण का सम्मान मानी जा रही है।
इस अवसर पर अजमेर सिंह पाल ने विधायक श्री कैलाश कुशवाहा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर दिव्यांगजनों के हित में सार्थक कार्य करने का प्रयास करेंगे।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि अजमेर सिंह पाल अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव से इस पद की गरिमा को और बढ़ाएंगे तथा समाजहित में नए आयाम स्थापित करेंगे।

9
946 views

Comment