logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केशव को 18 साल पुराना हेलिकॉप्टर मिला: 3 साल से मरम्मत नहीं हुई; अखिलेश ने क्यों कहा- डिप्टी CM को नया वाला मिलना चाहिए... 👉 एयरपोर्ट पर एक हेलिकॉप्

केशव को 18 साल पुराना हेलिकॉप्टर मिला: 3 साल से मरम्मत नहीं हुई; अखिलेश ने क्यों कहा- डिप्टी CM को नया वाला मिलना चाहिए...

👉 एयरपोर्ट पर एक हेलिकॉप्टर की सेफ लैंडिंग करवाई गई। इसमें कोई और नहीं, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बैठे थे। उन्हें कौशांबी जाना था, लॉ मार्टिनियर कॉलेज से उड़ान भरने के 7 मिनट बाद डिस्प्ले बोर्ड खराब हो गया था। हेलिकॉप्टर के अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मैसेज देने के बाद अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। 1 घंटे बाद केशव प्रसाद मौर्य ने दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी के लिए उड़ान भरी।

👉 वहां पहुंचकर उन्होंने कहा-" हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, इसलिए मुझे वापस लौटाकर उतारना पड़ा। बाद में दूसरा हेलिकॉप्टर लेकर यहां (कौशांबी) आया हूं। भोलेनाथ की कृपा से सब ठीक है।

👉 हेलिकॉप्टर की आखिरी बार तकनीकी जांच कब हुई थी? उड़ान भरने से पहले तकनीकी दिक्कत क्यों पकड़ में नहीं आई? ये जानने के लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने जांच शुरू की है।

👉 वहीं, केशव मौर्य के हेलिकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर सियासत शुरू हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुटकी लेते हुए कहा- उन्हें (केशव) नया वाला हेलीकॉप्टर नहीं मिला होगा। यूपी में जो नया हेलीकॉप्टर आया है, वह केशव को मिलना चाहिए।

👉 यूपी में नया हेलिकॉप्टर किसके लिए खरीदा गया है? सामने आया है कि यूपी की राज्य सरकार ने हाल में एक आधुनिक हेलिकॉप्टर अगस्ता AW 139 खरीदा है। इसकी कीमत 120 से 130 करोड़ के बीच बताई जा रही है। ये हेलिकॉप्टर इटली की मेसर्स लियोनार्डो से खरीदा गया था। फिलहाल इसमें CM योगी आदित्यनाथ और दूसरे VVIP मेहमान उड़ान भर रहे हैं। इस हेलिकॉप्टर के लिए कैप्टन अक्षय जासवाल, अमित भूटानी और राजेश कुमार शर्मा को क्रिटिकल इमरजेंसी ट्रेनिंग दी गई है। इस ट्रेनिंग पर करीब 50 लाख रुपए से ज्यादा खर्च हुए हैं। यह दुनिया के सबसे सुरक्षित हेलिकॉप्टरों में से एक माना जाता है। #YogiAdityanath #KeshavPrasadMaurya #AkhileshYadav #UttarPradesh #politician

21
597 views

Comment