ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की बैठक महिलाओं में दिखा उत्साह
जगदीश जायसवाल उदयपुर
समाचार,,
रामगढ़ के कॉटेज हॉल में नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिला, प्रदेश एवं ब्लॉक स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। महिला कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में हर बूथ स्तर पर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा, जिससे कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित सभी संगठन मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटेंगे। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों और गतिविधियों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करेंगे और गांव-गांव तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जनपद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव, राजीव कुमार सिंह देव, रोहित टेकाम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष भागवत सिंह, प्रदेश किसान कांग्रेस के नेता सुमिरन सिंह, संतोष गुप्ता, जिला कांग्रेस सचिव द्वारिका प्रसाद यादव, युवा नेता जगदीश जायसवाल, सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उत्साह माहौल में सम्पन्न हुआ, जहां सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।