*वरिष्ठ भाजपा नेता नीलकंठ गढ़े पंचतत्व में विलीन, समाज और राजनीति में शोक की लहर*
*वरिष्ठ भाजपा नेता नीलकंठ गढ़े पंचतत्व में विलीन, समाज और राजनीति में शोक की लहर*
*लाल टोपी राजू सोनी*
राजनांदगांव
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, अनुसूचित जनजाति समाज के मजबूत और सक्रिय चेहरे नीलकंठ गढ़े का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष के थे। उनके निधन से राजनांदगांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
नीलकंठ गढ़े लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे। वे केंद्रीय गोंडवाना महासभा के केंद्रीय महासचिव रहे तथा पर्यावरण जलवायु छत्तीसगढ़ के सदस्य के रूप में भी कार्यरत थे। इसके साथ ही वे अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रक्षेत्र प्रभारी, जिला गोंडवाना महासभा के जिला अध्यक्ष और नगर सैनिक होमगार्ड में प्लाटून कमांडर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके थे।
अपने जीवनकाल में उन्होंने समाज को एकजुट करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनेक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। केंद्रीय गोंडवाना महासभा के बैनर तले आयोजित कई बड़े कार्यक्रमों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों की उपस्थिति भी रही।
उनका अंतिम संस्कार राजनांदगांव के लखोली स्थित श्मशान घाट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग, भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे। अंतिम यात्रा में समाज के प्रबुद्धजन और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर केंद्रीय गोंडवाना महासभा के अध्यक्ष एम. डी. ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, शांति नगर के पार्षद शिव वर्मा, पूर्व पार्षद मुकेश ठाकुर, दुर्ग से सीताराम ठाकुर, विष्णु देव ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग से मांडवी जी पत्रकार मनीष सोनी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे।
सभी ने स्वर्गीय नीलकंठ गढ़े को समाज का कर्मठ, सरल और समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए उनके योगदान को याद किया और उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति
Devashish Govind Tokekar
VANDE Bharat live tv news Nagpur
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
Indian Council of press,Nagpur
Journalist Cell
All India Media Association
Nagpur District President
Delhi Crime Press
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015