logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अब 25 दिन बाद होगी गैस बुकिंग, LPG उत्पादन बढ़ाने और कालाबाजारी रोकने का निर्देश


कोलकाता :- पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी सैन्य संघर्ष का सीधा असर अब भारतीय रसोई पर पड़ने लगा है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली 30% गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण केंद्र सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये और कमर्शियल में 115 रुपये की बढ़ोतरी के बाद, अब कालाबाजारी रोकने के लिए दो सिलेंडरों के बीच 25 दिनों का अनिवार्य अंतराल (इंटर-बुकिंग पीरियड) लागू कर दिया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाकर उसे केवल घरेलू उपयोग हेतु आरक्षित करने का आदेश दिया है। नए 'प्राकृतिक गैस नियंत्रण आदेश' के तहत पाइप गैस (PNG) और सीएनजी की 100% आपूर्ति जारी रहेगी, जबकि औद्योगिक क्षेत्रों और उर्वरक संयंत्रों की आपूर्ति में 20 से 30 प्रतिशत की कटौती की गई है। सरकार अब वैकल्पिक समुद्री मार्गों से गैस आयात कर रही है ताकि आपूर्ति सामान्य बनी रहे। अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है।

0
88 views

Comment