logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसानों को राहत देने व विद्युत बिल वसूली अभियान 15 अप्रैल तक स्थगित करने की मांग

*किसानों को राहत देने व विद्युत बिल वसूली अभियान 15 अप्रैल तक स्थगित करने की मांग*

*उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज*

नागदा जं/क्षेत्र के #किसानों, मजदुरों, आमजनता को राहत प्रदान करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक दिलीपसिंह जी गुर्जर के निर्देश पर युवक कांग्रेस कमेटी नागदा-खाचरौद द्वारा कार्यपालन यंत्री नागदा को ज्ञापन सौंपकर बकाया विद्युत बिल की वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान को अस्थायी रूप से स्थगित करने की मांग की है।
ज्ञापन में पीसीसी सदस्य राधे जायसवाल व युकां विधानसभा अध्यक्ष विरमसिंह गुर्जर ने बताया कि वर्तमान समय में क्षेत्र के अधिकांश किसान रबी फसल की कटाई की तैयारी में लगे हुए हैं। गेहूं, चना, रायड़ा, लहसुन जैसी फसलें अभी पूरी तरह से काटी भी नहीं गई हैं, जिससे किसानों के पास तत्काल नकद राशि उपलब्ध नहीं है। ऐसे समय में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत किसानों के खेतों से उनके उपयोग में आने वाले साधन जैसे मोटर साइकिल, मोटर, स्टार्टर एवं अन्य साधन जब्त किए जा रहे हैं तथा पूर्ण बिल जमा करने के बाद ही उन्हें वापस करने की बात कही जा रही है इससे किसानों में भारी असंतोष और परेशानी की स्थिति बन रही है।
नेताद्वय ने बताया कि गत खरीफ सीजन में अत्यधिक वर्षा के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। वहीं वर्तमान रबी सीजन में भी मावठे एवं असमय वर्षा के कारण गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। जो फसल बची हुई है उसकी कटाई अभी शेष है और किसान अपनी उपज को मंडी में बेचने के बाद ही आर्थिक रूप से सक्षम हो पाएंगे। इसके बाद ही वे बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।
ज्ञापन में मांग की गई है कि किसानों की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विद्युत बिल वसूली अभियान को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से स्थगित किया जाए तथा कम से कम 15 अप्रैल 2026 तक बिना किसी दंडात्मक कार्रवाई के बिल जमा करने की छूट प्रदान की जाए। साथ ही जिन किसानों के साधन जब्त किए गए हैं उन्हें भी वापस दिलाने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
युवक कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन किसानों की स्थिति को समझते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर आवश्यक कार्रवाई करेगा।
इस अवसर पर युकां ब्लॉक अध्यक्ष रवि शर्मा, मांगीलाल गुर्जर, अशोक धनावत, पिन्टु राजोरिया, दिलीप डाबरी, मानसिंह गुर्जर, नंदकिशोर शर्मा, महेश पटेल, चेनसिंह गुर्जर, कमलसिंह धनावत, दिनेश धनावत, राजेश चौहान, राधेश्याम धारविया, जितेन्द्र धनावत, फुलसिंह लक्खा, सुरेश धनावत, मुकेश लक्खा आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे।

23
642 views

Comment