चैत्र नवरात्र मेला 2026 की तैयारियां तेज, डीएम व एसपी ने विंध्याचल में नाविकों, गोताखोरों व पार्किंग संचालकों संग की बैठक
मिर्जापुर:
चैत्र नवरात्र मेला 2026 की तैयारियां तेज, डीएम व एसपी ने विंध्याचल में नाविकों, गोताखोरों व पार्किंग संचालकों संग की बैठक
मिर्जापुर:
आगामी चैत्र नवरात्र मेला विन्ध्याचल-2026 को सकुशल, सुरक्षित और निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीएम मिर्जापुर व एसपी मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक द्वारा प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नाविक, गोताखोर, नाई समाज के प्रतिनिधियों तथा वाहन पार्किंग संचालकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने सभी संबंधित लोगों को मेले के दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि नवरात्र मेले में लाखों श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आते हैं, ऐसे में सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी मेले के दौरान स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, घाटों की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
AIMA Media – जन जन की आवाज