logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएमओ नगर परिषद द्वारा तहसील कार्यालय विजयपुर प्रांगण मे पेड़ लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

सीएमओ नगर परिषद विजयपुर द्वारा तहसील कार्यालय विजयपुर प्रांगण मे पेड़ लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण  दिवस

 विजयपुर (श्योपुर)।

वर्तमान परिदृश्य  में मानव जीवन को सुखी, समृद्ध एवं संतुलित बनाए रखने के लिए पेड़ पौधों की प्रचुरता एक अनिवार्य शर्त है। भारत की सभ्यता वनों की गोद में ही विकसित हुई है।

विश्व पर्यावरण  दिवस के  उपलक्ष्य में विश्राम कुशवाहा मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विजयपुर एवम  नगर परिषद विजयपुर सीएमओ एन एल करोलिया द्वारा तहसील कार्यालय प्रांगड़ में पेड़ लगाकर विश्व पर्यावरण  दिवस मनाया गया । इस मोके पर 
नगर परिषद के कर्मचारी एवं भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे

नगर परिषद विजयपुर सीएमओ एन एल करोलिया के द्वारा बताया गया कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है पेड़ों के द्वारा ही हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है पेड़ों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।
हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है जिसका मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। वर्ष 972 में पहली बार 5 जून को संयुक्त राष्ट्र के तत्‍वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था, और उसके बाद से हर साल इसी तारीख को यह खास दिन मनाया जाता है।

146
17144 views
7 shares

Comment