एलपीजी संकट की मार: मिर्जापुर में होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर, व्यवसायियों ने सरकार से लगाई गुहार
मिर्जापुर:
एलपीजी संकट की मार: मिर्जापुर में होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर, व्यवसायियों ने सरकार से लगाई गुहार
मिर्जापुर:
एलपीजी गैस संकट का असर अब मिर्जापुर के होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर भी दिखाई देने लगा है। प्लांट से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की रिफिलिंग बंद होने के कारण जिले के होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। गैस की कमी के चलते कई जगहों पर चूल्हों की आंच ठंडी पड़ने लगी है और व्यवसाय बंद होने का खतरा मंडराने लगा है।
बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा उद्योगों को दी जाने वाली गैस सप्लाई रोक दी गई है और कमर्शियल गैस सिलेंडर की रिफिलिंग भी बंद कर दी गई है। इसके चलते होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मिर्जापुर होटल संगठन के अध्यक्ष चंद्रांशु गोयल ने सरकार से मांग की है कि कमर्शियल एलपीजी गैस की रिफिलिंग और सप्लाई होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट के लिए जारी रखी जाए। उनका कहना है कि इस व्यवसाय से सैकड़ों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग और सप्लाई बहाल नहीं की गई तो जिले के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक अपना व्यवसाय बंद करने को मजबूर हो जाएंगे।
— अनिल कुमार, पत्रकार