logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देश–राज्यों से बड़ी खबरें


दिनांक - 10 मार्च 2026
दिन - मंगलवार

🔴 ट्रंप–पुतिन फोन कॉल से शांति की उम्मीद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने ईरान–इजराइल युद्ध को जल्द राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से खत्म करने पर चर्चा की।

🔴 तेहरान पर भीषण बमबारी ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई शहरों में जोरदार धमाके हुए। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका–इजराइल सैन्य अभियान निर्णायक स्थिति में है और युद्ध खत्म होने के करीब है।

🔴 ट्रंप का दावा- ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस युद्ध में ईरान की नौसेना, ड्रोन और मिसाइल क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है और अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा।

🔴 रूस की कूटनीतिक पहल पुतिन ने खाड़ी देशों और ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक संवाद के जरिए युद्ध समाप्त किया जा सकता है। रूस इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास कर रहा है।

🔴 मोदी एक फोन कॉल से जंग रोक सकते हैं? UAE के राजदूत ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर पहल करें तो ईरान–इजराइल युद्ध खत्म कराने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

🔴 बजट सत्र का दूसरा चरण जारी लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा की संभावना। विपक्ष चुनाव आयुक्त के खिलाफ भी प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।

🔴 LPG सिलेंडर बुकिंग नियम बदला

अब डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकेगा। सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए यह फैसला लिया।

🔴 राज्यसभा चुनाव में 26 नेता निर्विरोध

शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े और अभिषेक मनु सिंघवी समेत 26 उम्मीदवार बिना मुकाबले राज्यसभा पहुंचे।

🔴 महंगाई पर वित्त मंत्री का बयान

निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक बाजार में तेल की कीमत बढ़ने के बावजूद फिलहाल भारत की महंगाई दर पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

🔴 नेपाल चुनाव पर मोदी की बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नेता बालेंद्र शाह से फोन पर बात कर चुनाव जीतने पर बधाई दी।

🔴 एयर इंडिया की अतिरिक्त उड़ानें मिडिल ईस्ट संकट के कारण बढ़ी मांग को देखते हुए एयर इंडिया ने 18 मार्च तक दिल्ली और मुंबई से नौ अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 78 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का फैसला किया।

🔴 इजराइल के नए हमले
इजराइल ने तेहरान, इस्फहान सहित कई ईरानी शहरों को निशाना बनाया। ईरान ने चेतावनी दी कि हमले जारी रहे तो बातचीत संभव नहीं होगी।

🔴 रेस्टोरेंट्स पर आयकर छापे देशभर में 60 से अधिक रेस्टोरेंट्स पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। हैदराबाद के एक बिरयानी चेन द्वारा हजारों करोड़ की कर चोरी का खुलासा हुआ है।

🔴 कांग्रेस विधायक की सदस्यता रद्द मध्यप्रदेश के विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर दिया गया। नामांकन में आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने पर हाईकोर्ट ने बीजेपी के रामनिवास को विधायक घोषित किया।

🔴 मौसम का दोहरा असर जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट। हिमाचल, गुजरात और महाराष्ट्र में हीटवेव की चेतावनी। मध्यप्रदेश में गर्मी इतनी बढ़ी कि रनवे पर डामर पिघलने से फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ी।

2
37 views

Comment