logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एस.डी.एम.राजेश को ने बलजीत सिंह की किताब का विमोचन किया।

एस. डी. एम . राजेश खोथ ने बलजीत सिंह की पुस्तक का
हांसी जिले के राजपुरा (नारनौंद) निवासी एवं यायावर प्रवृत्ति के युवा साहित्यकार बलजीत सिंह की नई पुस्तक ' बाली के गलियारों में ' यात्रा-वृत्तांत का विमोचन हांसी के लघु सचिवालय में किया गया । डी.एस.पी. सिद्धार्थ बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे पर्यावरण एवं साहित्य प्रेमी , हांसी के एस.डी.एम. राजेश खोथ ने किया।
बाली ( इंडोनेशिया ) देश की यात्रा से संबंधित पुस्तक ' बाली के गलियारों में ' के विमोचन के समय मुख्य अतिथि एस.डी.एम. राजेश खोथ ने पुस्तक के लेखक बलजीत सिंह को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यात्राएं मनुष्य को प्रकृति से जोड़ती हैं , विभिन्न संस्कृतियों से परिचय करवाती हैं । अलग-अलग यात्राओं से अनेक भाषाओं , बोलियों , वेशभूषा, तरह-तरह के खान-पान , रहन-सहन , कला , सांस्कृतिक विरासतों , सभ्यताओं , नए-नए लोगों से हमारा परिचय करवाती हैं । लेखक बलजीत सिंह की पुस्तक घर बैठे बाली के समुद्र तटों , प्राकृतिक स्रोतों , वहां के सांस्कृतिक व प्राकृतिक नजारों से बेहतरीन तरीके से पाठकों की यात्राएं करवाती है । राजेश खोथ ने कहा कि हमें पुस्तकें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए । कार्यक्रम के अध्यक्ष डी.एस.पी. सिद्धार्थ बिश्नोई ने कहा कि अच्छी पुस्तकें हमें जीवन का सही रास्ता दिखाती हैं । अच्छा साहित्य एक अपराधी को भी अपराध के रास्ते से हटाकर समाज सेवा , राष्ट्रभक्ति व भाईचारे की भावना जागृत कर देता है । इसलिए हमें पुस्तकें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए । ' बाली के गलियारों में ' पुस्तक के लेखक बलजीत सिंह ने अपनी यात्राओं के अनुभव साझा किए तो विशिष्ट अतिथि डॉ० ओमप्रकाश कादयान व जगदीश सैनी ने कहा - किताबें अच्छे दोस्त से भी बेहतर होती हैं । किताबें हमारी सच्ची मार्गदर्शक होती हैं । समाज जब भी भटकता है , साहित्यकार उसे सही रास्ता दिखाता है । हमें मोबाइल का उपयोग कम करके पुस्तकें पढ़ने पर समय लगना चाहिए । सभी अतिथियों व साहित्य प्रेमियों ने लेखक बलजीत सिंह को बधाई व शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर हांसी का इतिहास लेखक जगदीश सैनी तथा प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ० ओमप्रकाश कादयान विशिष्ट अतिथि थे । इस अवसर पर लेखक बलजीत सिंह के अलावा डॉ० सुनील मलिक , कुलदीप यादव , सतीश गुर्जर , आशीष मलिक , साक्षी ,राजेश व अन्य लोग मौजूद थे।

0
88 views

Comment