*★अमरमऊ के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में फीस के नाम पर खुली लूट B.Ed
*★ब्रेकिंग न्यूज़ शाहगढ़ सागर।*
*★पत्रकार मुकेश यादव.✍🏻*
*★मो.8224975118....*
*★अमरमऊ के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में फीस के नाम पर खुली लूट B.Ed–D.El.Ed छात्रों से दोहरी वसूली,शिक्षा का खुला व्यापार।*
*★शाहगढ़ में कॉलेज प्रबंधन पर मनमानी फीस वसूलने के गंभीर आरोप।*
*★सागर जिले के शाहगढ़ नगर के अमरमऊ स्थित स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय अमरमऊ एक बार फिर सवालों के घेरे में है।*
*★यहां B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन) और D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) के छात्रों से कथित तौर पर मनमानी और अवैध फीस वसूली का मामला सामने आया है।*
*★छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय प्रबंधन ने पहले ही वार्षिक और परीक्षा शुल्क सहित पूरी फीस जमा करा ली,इसके बावजूद अब दोबारा परीक्षा फार्म भरने के नाम पर अतिरिक्त राशि देने का दबाव बनाया जा रहा है।*
*★👉🏻पीड़ित विद्यार्थियों का कहना है कि दोनों वर्षों की फीस में भारी बढ़ोतरी कर उनसे हजारों रुपये अधिक वसूले गए।*
*★जब छात्र सवाल करते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने से रोकने की चेतावनी दी जाती है।*
*★आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र इस दोहरी मार से टूट चुके हैं,लेकिन भविष्य दांव पर होने के कारण आवाज उठाने से डर रहे हैं।*
*★सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में यह खेल चल रहा है क्या शिक्षा के मंदिर को वसूली का अड्डा बना दिया गया है।*
*★अब निगाहें जिला प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग पर टिकी हैं यदि समय रहते जांच और सख्त कार्रवाई नहीं हुई,तो यह मामला छात्र आंदोलन का रूप ले सकता है सरकार को तय करना होगा शिक्षा बचेगी या शोषण।*
*👉🏻आगामी खबर विस्तार से अखबार में*