logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज: एटा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्य करेंगे



एटा, 10 मार्च 2026 भारत की जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की तैयारियों के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लालता प्रसाद शाक्य ने की।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर चार्ज अधिकारियों को जनगणना में प्रयुक्त होने वाले डिजिटल टूल्स के संचालन के साथ-साथ प्रथम चरण में होने वाले मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, तकनीकी व्यवस्था और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

जनगणना निदेशालय से उपनिदेशक जनगणना एवं मंडल प्रभारी सत्यम कुमार तथा जिला प्रभारी जनगणना आदेश कुमार मौर्य ने चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि जनगणना-2027 दो चरणों में कराई जाएगी। प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य होगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या एवं जाति की गणना की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना- 2027 को शासन की मंशा के अनुरूप पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि जनपद में यह कार्य समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा हो सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद्र मौर्य, उपजिलाधिकारी पीयूष रावत, प्रभागीय अपर उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह, तहसीलदार जलेसर संदीप सिंह, तहसीलदार अलीगंज संजय कुमार, तहसीलदार सदर एटा नीरज वार्ष्णेय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हर्षवर्धन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मो. राशिद, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अविरल तिवारी, मास्टर ट्रेनर संजय शर्मा सहित नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
पत्रकार भानु चौहान

3
115 views

Comment