logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला उत्पीड़न के मामलों पर सख्त रुख, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ 11 मार्च को एटा में करेंगी दौरा



एटा, 10 मार्च 2026 महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ 11 मार्च को जनपद एटा का दौरा करेंगी। इस दौरान वह जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देंगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती रेनू गौड़ प्रातः 9:30 बजे कासगंज स्थित अपने आवास से प्रस्थान कर सुबह 10:30 बजे एटा के सर्किट हाउस पहुंचेंगी। इसके बाद पूर्वाह्न 11:00 बजे सदर तहसील सभागार, एटा में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी।

जनसुनवाई के उपरांत दोपहर 1:00 बजे सर्किट हाउस में अल्प विश्राम करेंगी। इसके बाद अपराह्न 1:30 बजे जिला अस्पताल एटा का निरीक्षण कर वहां महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेंगी।

निरीक्षण के बाद दोपहर 2:00 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा करेंगी तथा अपराह्न 3:00 बजे कासगंज के लिए प्रस्थान करेंगी।

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जनपद की पीड़ित महिलाओं से अपील की गई है कि वे जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याएं सीधे आयोग की सदस्य के समक्ष रख सकती हैं, ताकि उनका त्वरित समाधान कराया जा सके।
पत्रकार भानु चौहान

7
175 views

Comment