दिल्ली। डूंगरपुर-बांसवाड़ा के सांसद राजकुमार रावत (रोत) ने दिल्ली में
दिल्ली। डूंगरपुर-बांसवाड़ा के सांसद राजकुमार रावत (रोत) ने दिल्ली में आयोजित ट्राइबल आर्ट फेस्ट में पहुंचकर आदिवासी कला, संस्कृति और परंपराओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों से बातचीत की और उनके कला-प्रदर्शनों की सराहना की।
सांसद ने कहा कि ऐसे आयोजनों से देश की आदिवासी संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी कलाकारों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति भारत की समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।