थाना चंदला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सवा 3 किलोग्राम गांजा का पौधा सहित आरोपी को किया गिरफ्ता
थाना चंदला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सवा 3 किलोग्राम गांजा का पौधा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
विगत दिनों में थाना गढ़ी मलहरा में 11 क्विंटल से अधिक अफीम के पौधे, थाना ओरछा रोड,सटई, कोतवाली, नौगांव, सिविल लाइन, भगवां, भगवा, बमीठा में 260 किलो से अधिक गांजा बरामद
माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, उत्पादन, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।
थाना चंदला को विगत दिवस रोड पेट्रोलिंग के दौरान कस्बे के वार्ड क्रमांक 8 में गांजा संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा खुर्द गुढ़ा रोड एक घर की बगिया से अवैध मादक पदार्थ गांजा का पौधा वजन करीब सवा 3 किलोग्राम से अधिक बरामद किया गया। अवैध मादक पदार्थ के अवैध रूप से उत्पादन करने वाला आरोपी बंदी कुशवाहा पिता छुट्टू कुशवाहा निवासी वार्ड क्रमांक 8 चंदला* के विरुद्ध थाना चंदला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही की जा रही है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदला निरीक्षक संदीप दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक के एल वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश, आरक्षक छोटेलाल, शिवम, कमल, अतुल, राजेंद्र, फूल, कुलदीप, बलबीर, हरपाल, प्रवीण एवं टीम की भूमिका रही।