इंडस सिंधु ऑर्गेनाइजेशन ने महिला दिवस पर किया एक अनूठा प्रयास|
नई दिल्ली । 8 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था इंडस सिंधु ऑर्गेनाइजेशन ने सिंधी समाज की सबसे चर्चित महिलाओं को किया नमन और उन्हें समूचे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए उनसे भविष्य में देश निर्माण में अहम भूमिका निभाने की अपील की । सस्था के अध्यक्ष नितिन कालरा ने बताया की प्रतिष्ठित समाचार पत्र दिल ए सिंध के मुख्य पेज पर 9 महिलाओं की तस्वीर छपी जिसमे उन्हें समाज निर्माण की अहम कड़ी बताया और भविष्य में भी प्रेरणा स्रोत बने रहने की अपील की । इंडस सिंधु ऑर्गेनाइजेशन की महासचिव सुमिता कालरा , इंद्रप्रस्थ सिंधी यूथ की वाईस चेयरमैन सारिका वटवानी एवं सक्रिय रहने वाली अध्यक्ष रुचिका रमानी ,पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत की महिला अध्यक्ष कल्पना लूथरा ,गायिका नीतू मटाई ,निशा वासवानी ,मितली कुर्सेजा,लता ललवानी एवं सिंधी लौह महिला डा नीलम मंशारामणी शामिल शामिल रही । गौरतलब रहे की समय समय पर रुचिका रमानी एवं कल्पना लूथरा इंडस सिंधी ऑर्गेनाइजेशन की कई और मुहिम में भी अपना योगदान दे चुकी है चाहे वे मातृ पितृ पूजन दिवस हो या तुलसी पूजन दिवस| इस मुहिम ने सभी को उत्साहित किया|