logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर में सामुदायिक रेडियो स्टेशन का प्रस्ताव मांगा

सांसद अरुण सागर के पत्र पर मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिया संज्ञान, डीएम को केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश

शाहजहांपुर:
जिले में जल्द ही सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित होने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शाहजहांपुर में सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रस्ताव मांगा है। यह पहल सांसद अरुण सागर द्वारा लिखे गए पत्र के बाद की गई है। मंत्री ने जिलाधिकारी को केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।

सांसद अरुण सागर ने सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंत्री को पत्र लिखकर शाहजहांपुर में सामुदायिक रेडियो स्टेशन की स्थापना की मांग की थी। मंत्री द्वारा संज्ञान लेने पर सांसद ने उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम किसानों और ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

सांसद ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में सामुदायिक रेडियो स्टेशन सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जिनके माध्यम से सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़ी जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। शाहजहांपुर में ऐसे रेडियो स्टेशन की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम प्रसारित किए जा सकेंगे। स्थानीय भाषा में प्रसारण होने से ग्रामीणों को जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

सांसद अरुण सागर ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 64 सामुदायिक रेडियो स्टेशन संचालित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही शाहजहांपुर भी इस सूची में शामिल होगा और रेडियो के माध्यम से योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचेगी।

0
0 views

Comment