logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अम्बेडकर इकाई के शिविर में योग प्रशिक्षण, लैंगिक असमानता पर हुई परिचर्चा



बदायूं। राष्ट्रीय सेवा योजना की डॉ. भीमराव अंबेडकर इकाई द्वारा रसूलपुर में आयोजित विशेष शिविर के चौथे दिन शिविरार्थियों को योग प्रशिक्षण दिया गया तथा लैंगिक असमानता विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हुकुम सिंह ने विद्यार्थियों को योग का विशेष प्रशिक्षण दिया और नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। बौद्धिक सत्र में डॉ. सतीश सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित परिचर्चा में मुख्य वक्ता के रूप में होप यूनिटी वेलफेयर की निदेशक डॉ. कृष्ण सिंह ने लैंगिक असमानता विषय पर अपने विचार रखते हुए समाज में समान अवसर और सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. पी.के. शर्मा और डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए चर्चा को समृद्ध किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने किया। शिविर का चौथा दिन ग्रामीणों में सामाजिक जागरूकता और शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रेरणा देने में सार्थक साबित हुआ। इस अवसर पर रजनी वर्मा, ज्योति वर्मा, प्रियांशी पाठक, अर्चना मौर्य, रेनू राठौर, मनोज कुमार, ललिकराम, आदित्य यादव, रजनीश सहित अन्य शिविरार्थियों का योगदान सराहनीय रहा। संवाद

12
923 views

Comment