logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसानों के लिए खुशखबरी: न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर पर “उत्सव धमाका ऑफर”, आसान फाइनेंस के साथ विशेष छूट


बिल्सी । न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर कंपनी ने किसानों के लिए विशेष “उत्सव धमाका ऑफर” की शुरुआत की है। इस ऑफर के तहत किसानों को लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडलों पर आसान फाइनेंस सुविधा, कम ब्याज दर और आकर्षक छूट का लाभ दिया जा रहा है। क्षेत्र के किसान इस योजना का लाभ एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट की सतेती, बिल्सी, बिसौली और सहसवान शाखाओं से प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी द्वारा न्यू हॉलैंड 3230 टैक्स, न्यू हॉलैंड 3032 टैक्स स्मार्ट और न्यू हॉलैंड 3600 टैक्स सुपर (4×4) हेरिटेज एडिशन मॉडलों पर विशेष ऑफर दिया जा रहा है। इन ट्रैक्टरों की खासियत मजबूत इंजन, बेहतर माइलेज और आधुनिक तकनीक है, जो खेती के लगभग सभी कार्यों को आसान बनाते हैं।डीलरशिप के अनुसार इस ऑफर के तहत किसानों को लगभग 50 हजार रुपये तक की बचत और कुछ मॉडलों पर 1 लाख रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। साथ ही 4.99 प्रतिशत की न्यूनतम ब्याज दर पर आसान फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। न्यू हॉलैंड के ये ट्रैक्टर जुताई, बुवाई, ट्रॉली खींचने, रोटावेटर और अन्य कृषि उपकरणों को चलाने में सक्षम हैं, जिससे किसानों के समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।डीलरशिप के अनुसार यह योजना किसानों के लिए आधुनिक खेती अपनाने और अपनी आय बढ़ाने का एक अच्छा अवसर है। इच्छुक किसान अधिक जानकारी के लिए एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट से संपर्क कर सकते हैं। संवाद

0
134 views

Comment