logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तरुण खटीक हत्याकांड के संदर्भ में माननीय मंत्री श्री रामदास आठवले जी से भेंट 🚩

तरुण खटीक हत्याकांड के संदर्भ में माननीय मंत्री श्री रामदास आठवले जी से भेंट 🚩

आज उत्तम नगर में हुए हृदयविदारक तरुण खटीक हत्याकांड के विषय में समाज के गणमान्य साथियों के साथ भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्री रामदास आठवले साहब (Ramdas Athawale) से उनके निवास पर भेंट की।

मुलाकात के दौरान माननीय मंत्री जी को पत्र सौंपकर घटना की गंभीरता से अवगत कराया और मांग की कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित न्याय और सुरक्षा प्रदान की जाए।

माननीय मंत्री जी ने पूरी संवेदनशीलता के साथ हमारी बात सुनी और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का पूर्ण आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दुख की घड़ी में सरकार परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

समाज के हितों और न्याय की इस लड़ाई में हम सब एकजुट हैं। जब तक तरुण के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोग और साथी उपस्थित रहे।

2
3212 views

Comment