logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

23 महीने पहले गिरवी रखे चांदी के जेवर व सिक्के को लेकर महिला ने सर्राफ व्यापारी पर लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत



बिल्सी | क्षेत्र के गांव हैवतपुर की रहने वाली एक महिला ने गांव में बदायूं के निवासी एक सर्राफा व्यापारी पर 23 महीने पहले गिरवी रखे चांदी के जेवर और सिक्के वापस न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव हैवतपुर की निवासी कलावती पत्नी राजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि करीब 23 महीने पूर्व आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने बदायूं निवासी सर्राफ व्यापारी विपिन कुमार रस्तोगी के यहां लगभग एक चांदी की हसीलियत 400 ग्राम चांदी का जेवर और करीब 12 ग्राम का एक पुराना चांदी का सिक्का 12 हजार रुपये में गिरवी रखा था। महिला का कहना है कि अब जब वह अपना सामान वापस लेने के लिए व्यापारी के पास पहुंची तो उसने देने से इंकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार उसने कई बार अनुरोध किया और कुछ रुपये भी जमा कर दिए, लेकिन इसके बावजूद व्यापारी सामान लौटाने को तैयार नहीं हुआ।महिला ने बताया कि वह गांव के प्रधान और कुछ अन्य लोगों के साथ व्यापारी की दुकान पर पहुंची, लेकिन वहां भी उसकी बात नहीं सुनी गई। आरोप है कि व्यापारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का देकर दुकान से बाहर निकाल दिया और गाली-गलौज भी की। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए गिरवी रखे चांदी के जेवर और सिक्के वापस दिलाने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद

5
155 views

Comment